{"_id":"6956d1e0040f83e08509a6fc","slug":"drunk-drivers-challaned-panipat-news-c-244-1-pnp1012-149881-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नशे में वाहन चलाने वालों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नशे में वाहन चलाने वालों का किया चालान
Fri, 02 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नए साल के जश्न पर पुलिस का पहरा रहा। देर रात तक पुलिस ने शहर में जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों को चेतावनी दी गई। तीन वाहन चालकों के चालान भी किए गए।
बुधवार को शाम से ही पुलिस ने शहर में 21 स्थानों पर विशेष नाके लगाए थे। देर रात तक नववर्ष की शहर में पार्टी चली। इस कारण पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी और वाहनों की जांच की गई। खासतौर पर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पर नजर रखी गई। इस दौरान कुछ युवक शराब के नशे में सड़कों पर घूमते हुए मिले। युवकों को चेतावनी देकर घर भेज दिया गया। वहीं अधिक शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों के चालान किए गए हैं। डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि देर रात तक सड़कों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कराई गई।