{"_id":"645563ec66a616027c00ef24","slug":"drug-supplier-arrested-from-odisha-taken-on-remand-panipat-news-c-18-1-113150-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ओडिशा से नशा सप्लायर गिफ्तार, रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ओडिशा से नशा सप्लायर गिफ्तार, रिमांड पर लिया
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल की टीम ने नशा तस्करी के बड़े गैंग का खुलासा करते हुए ओडिशा से मुख्य सप्लायर मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस का दावा है कि रिमांड के दौरान आरोपी से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। एसपी करनाल शशांक कुमार ने टीम को इस बड़ी सफलता पर बधाई दी है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल की टीम ने 17 जनवरी को सेवादान, रचना और शिमला को 154 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। टीम ने दोनों महिलाओं और पुरुष से सख्ती से पूछताछ की। वे यह नशा प्रदेश में अलग-अलग जिलों में पहुंचाना चाहते थे।
इसमें दो आरोपियों संजय और धर्मबीर की गिरफ्तारी बाकी है। जांच अधिकारी एएसआई उधम सिंह संधू, एएसआई संदीप, हवलदार सतीश कुमार की टीम पूछताछ के आधार पर ओडिशा के जैपुर शहर में छापामारी की। यहां बस स्टैंड से मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया। आरोपी मोहम्मद रफीक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसका तीन दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई उधम सिंह संंधू ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने नशा सप्लाई का बड़ा गैंग सामने आ सकता है। आरोपी प्रदेश के कई जिलों में नशा सप्लाई करता था।