फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug smuggler arrested with smack

Panipat News: स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with smack
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने पैप्सी पुल के पास 10.1 ग्राम स्मैक सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि अंकित निवासी बसताड़ा मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए कोहंड से पैप्सी पुल की तरफ आएगा।
विज्ञापन

टीम नाकाबंदी के लिए तुरंत पैप्सी पुल के पास पहुंची तो कोहंड की तरफ से एक युवक पैदल आते दिखाई दिया। वह पुलिस टीम को देखकर एकदम से मुड़कर वापस जाने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर युवक को काबू कर पूछताछ की। उसने अपनी पहचान अंकित निवासी बसताड़ा करनाल के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली।
विज्ञापन

उसके पास से 10.1 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह काफी समय से नशा बेचता है। उसने कुछ दिन पहले बसताड़ा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ड्राइवर से 15 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीदी थी। जिसमें से कुछ स्मैक उसने राह चलते नशा करने वालों को बेच दी। वह बाकी 10.1 ग्राम स्मैक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में पैप्सी पुल के पास आ रहा था। आरोपी अंकित के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया। उसको शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed