फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Driver fell asleep, bus full of devotees overturned, 13 injured

Panipat News: चालक को आई नींद, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 13 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Driver fell asleep, bus full of devotees overturned, 13 injured
फोटो- 9 व 10
विज्ञापन

चालक को आई नींद, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 13 घायल
- झट्टीपुर गांव के पास हुआ हादसा
- बस ग्रिल तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची, दूसरे वाहन भी चपेट में आने से बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। झट्टीपुर गांव के पास शनिवार को सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। बस ग्रिल तोड़ते हुई दूसरी लेन में पहुंच गई। गनीमत रही कि कोई दूसरा वाहन उसकी चपेट में नहीं आया। हादसे में 13 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। चालक व परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। हादसे का कारण तेज रफ्तार व चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है। श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर की ट्रैवेल एजेंसी की बस शनिवार रात 10 बजे कटरा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सुबह साढ़े सात बजे बस झटटीपुर के पास पहुंची तो चालक को नींद आ गई। चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। बस ग्रिल तोड़कर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे। इनमें 22 बंगलूरू के रहने वाले थे। हादसे में 13 श्रद्धालु घायल हो गए। पांच घायलों को समालखा के सामान्य अस्पताल में भेजा गया। वहां से इन्हें सिविल अस्पताल पानीपत रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पतालों में ले गए। दिलीप, विष्णु, शोएब अहमद, सुनीता, अजय, शेख बाबू व मेरठ में तैनात जाट रेजिमेंट के जवान शशिपाल को उपचार के बाद समालखा अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के अलावा समालखा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर यातायात सुचारु कराया और बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बस चालक की तलाश -
समालखा थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed