{"_id":"64808cfdc745d08d7800c6f3","slug":"driver-dies-after-being-crushed-by-truck-in-panipat-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: ट्रक में हवा भरा रहे चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला, मौत, एक माह बाद है बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: ट्रक में हवा भरा रहे चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला, मौत, एक माह बाद है बेटी की शादी
Wed, 07 Jun 2023 07:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Jun 2023 07:28 PM IST
सार
जीटी रोड पर गांव सिवाह के पास हादसा हुआ है। नशे में धुत ट्रक चालक को टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया। मृतक पंजाब के खन्ना का रहने वाला था, छोटे भाई के सामने बड़े भाई की हादसे में मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक में बीयर लोड कर पंजाब जा रहे था।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने ट्रक में हवा भरा रहे एक ट्रक चालक को एक अन्य ट्रक चालक ने कुचल दिया। ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने घटना के भागने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के भाई ने उसका पीछा कर उसे टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां से आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतक की बेटी की एक माह बाद शादी है। अब परिवार में मातम छाया है। मृतक के परिजन बुधवार शाम को पानीपत पहुंच गए हैं। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पंजाब के खन्ना निवासी सुखदेव ने बताया कि उसका बड़ा भाई हीरा सिंह (43) ट्रक चालक था। वह भी भाई हीरा सिंह के साथ ट्रक पर बतौर हेल्पर रहता था। वह मंगलवार को पंजाब से दिल्ली बीयर लोड करने आए थे। बुधवार रात करीबन एक बजे वे कंटेनर लोड कर दिल्ली से चले थे।
विज्ञापन
पौने पांच बजे पानीपत पुलिस लाइन के पास हीरा ने हवा भरवाने के लिए ट्रक रोका था। वो ट्रक में बैठा था हीरा सिंह ट्रक के पास खड़ा था। इसी वक्त पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने हीरा को कुचल दिया। हीरा की मौके पर ही मौत हो गई।
उसने राहगीर की मदद से आरोपी ट्रक चालक का पीछा किया और टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। आरोपी चालक यहां नशे में धुत ट्रक में छुपा मिला। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया।
घर में चल रही शादी की तैयारियां
हीरा की बड़ी बेटी प्रीति की एक माह बाद शादी है। घर में बेटी की शादी को लेकर खुशियों का माहौल था। घर में शादी की तैयारी चल रही है। हीरा की पत्नी की छह साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद बेटा-बेटी का रो रोकर बुरा हाल है।