फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drinking water pipeline will be laid in Babail village

Panipat News: बबैल गांव में बिछाई जाएगी पेयजल पाइपलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline will be laid in Babail village
पानीपत। बबैल गांव में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके मूर्त रूप में मिलने के बाद ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई समाजसेवी हरपाल ढांडा बुधवार को परियोजना का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। यह परियोजना गांव के विकास और ग्रामवासियों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हरपाल ढांडा ने कहा कि पानी की समस्या को देखते हुए इस परियोजना अत्यंत आवश्यक थी। सरकार का प्रयास है कि हर गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और गांव की प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कि इससे उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। गांव के बुजुर्गों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस परियोजना से गांव का जीवन स्तर बेहतर होगा। ग्रामीणों ने हरपाल ढांडा और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से गांव में कई विकास कार्य हो रहे हैं। हरपाल ढांडा ने इसके साथ ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनकी अन्य समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य विकास कार्यों को भी जल्द ही प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर सरपंच विक्की वाल्मीकि, वीरभान, बिजेंद्र, राकेश अहलावत, सुदर्शन, जितेंद्र अहलावत, कृष्ण अहलावत, मनजीत, नाहरसिंह, भीम सिंह, किताब सिंह व विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed