{"_id":"662852fe2cf12b4d4407afd4","slug":"drain-scam-in-ward-8-incomplete-shown-as-complete-panipat-news-c-244-1-pnp1004-117250-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वार्ड आठ में नाला घोटाला, अधूरा बनाकर दिखाया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वार्ड आठ में नाला घोटाला, अधूरा बनाकर दिखाया पूरा
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर आठ में नगर निगम की ओर से बनाए गए नाले के निर्माण में घोटाला सामने आया है। जिसमें निगम अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से निगम के 45 लाख रुपये का गबन किया गया है। इस मामले का खुलासा सीएम फ्लाइंग टीम ने किया है। सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर थाना किला पुलिस ने निगम के तत्कालीन एक्सईएन, एसडीओ और जेई समेत काम करने वाले ठेकेदार पर केस दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण में निगम अधिकारियों ने ठेकेदार से मिलीभगत कर 1284.7 मीटर नाले का एस्टिमेट बनाया। जबकि मौके पर इस नाले का माप केवल 892 मीटर मिला। इसमें से भी ठेकेदार ने केवल 372 मीटर ही नाला बनाया। बाकी 918 मीटर के फर्जी बिल बना कर 45 लाख रुपये गबन कर लिए गए।
थाना किला पुलिस को दी शिकायत में सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक राज सिंह ने बताया कि नगर निगम ने वार्ड नंबर आठ में वर्ष 2021 के दौरान कोचर स्वीट्स से शिव चौक पुजारा स्वीट्स तक गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनवाया था। इसके निर्माण पर 86.11 लाख रुपये का टेंडर अमृत को-ऑपरेटिव एलएंडसी सोसाइटी लिमिटेड बुआना लाखु को दिया था। इसके लिए निगम ने 21 फरवरी 2022 को 54.81 लाख और 16 मार्च 2022 को 21.86 लाख रुपये का ठेकेदार को भुगतान कर दिया था।
इसमें गबड़बड़झाले की शिकायत पर इस निर्माण कार्य की भौतिक जांच लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता प्रवीण छिक्कारा और कनिष्ठ अभियंता तरुण कुमार से करवाई गई। ये जांच नगर निगम के जेई मनोज कुमार, दी अमृत को-ऑपरेटिव एलएंडसी सोसाइटी के मालिक दिलावर सिंह की मौजूदगी में निगम द्वारा भरी हुई मापक पुस्तिका अनुसार की गई । जिसके बाद कार्यालय उपमंडल अभियंता लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट ली गई। रिपोर्ट में पाया गया कि निगम अधिकारियों ने 1284.7 मीटर लंबाई निर्माण के काम का एस्टिमेट स्वीकृत किया। जबकि मौके पर यह माप केवल 892 मीटर मिला। जिसमें से 372 मीटर का ही निर्माण किया गया। ठेका कंपनी को 1290 मीटर कार्य निर्माण की झूठी मापक पुस्तिका तैयार कर राशि की अदायगी की गई। बाकी 918 मीटर के अधिक क्षेत्र के निर्माण कार्य की बिना कोई कार्य झूठी मापक पुस्तिका तैयार कर फर्जी बिल बनाकर करीब 45 लाख रुपये अदा कर निगम की सरकारी राशि का गबन किया गया है। इस पर सीएम फ्लाइंग के एसआई राजसिंह ने किला थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार, नगर अभियंता अजीत कुमार, कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार और दी अमृत को-ओपरेटिव एलएंडसी सोसाइटी के प्रधान दिलावर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की। जिस पर किला थाना पुलिस ने इन अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। किला पुलिस थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।