फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drain clogged with dirt before it could be operational

Panipat News: चालू होने से पहले गंदगी से बंद हुआ नाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Drain clogged with dirt before it could be operational
पानीपत। नगर निगम ने कई साल पहले वार्ड नौ के अंतर्गत जिला नागरिक अस्पताल की पिछली दीवार के साथ ड्रेन नंबर एक तक एक नाले का निर्माण कराया था लेकिन लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ये नाला आज तक चालू नहीं हो पाया। अब ये नाला सफाई न होने और आसपास की गंदगी के भरने की वजह से बंद हो चुका है। इस नाले के ऊपर निगम ने स्लैब लगवा दिए। जिससे अब इस पर रेहड़ी फड़ी वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे नाले का उपयोग तो हो नहीं सका साथ में अतिक्रमण की समस्या बरकरार हो गई है। इस नाले के साथ निगम ने फुटपाथ बनाया है। मौजूदा हालात ये हैं कि मिट्टी से इस नाले का इतना भरत हो चुका है कि निकासी तो दूर की बात ये नाला यहां दिखाई भी नहीं देता।
विज्ञापन


जिससे देवी मंदिर और कई निजी अस्पतालों से लेकर स्काईलार्क मार्केट को जाने वाली सड़क और संकरी हो गई है। इस सड़क पर ट्रैफिक लोड पहले से ज्यादा है, अब सड़क के तंग होने से यहां जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इस नाले की सफाई को लेकर स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन इसकी सफाई नहीं हो सकी। अब स्थानीय लोग इसकी शिकायत सीएम विंडो पर कर रहे हैं।
विज्ञापन




बस स्टैंड से सुखदेव नगर को जाने वाली सड़क का भी नगर निगम ने हाल ही में करीब 80 लाख से निर्माण कराया है। यहां निगम ने सेल्फी प्वाइंट तक बनाया है। इस सड़क के साथ फुटपाथ बनाया गया है। फुटपाथ के साथ निगम ने बड़ा नाला बनाया है जो निकासी के लिहाज से बिल्कुल उबड़ खाबड़ है। इस नाले की कई जगह पर अधूरा होने की वजह से कनेक्टिविटी नहीं है। वहीं सड़क के साथ बने इस नाले का लेवल सड़क से करीब एक फुट ऊपर है। जिससे सड़क पर जमा पानी नाले में तो नहीं जा सकता, लेकिन नाले का ओवरफ्लो पानी सड़क पर जरूर आ जाता है। इस सड़क पर दोनों ओर का यही हाल है। जिसकी वजह से सड़क पर पानी भरा रहता है। दोनों जगह निकासी के नालों को लेकर निगम अधिकारी यहां का दौरा कर चुके हैं। सुखदेव नगर के नाले की कनेक्टिविटी पर दो जगह पर विवाद होना बताया गया था जबकि अस्पताल के पिछली दीवार के साथ बने नाले की ठप निकासी को लेकर यहां सफाई करवा नाला दोबारा चालू करवाने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन-

मामला संज्ञान में है। मौके का निरीक्षण किया था। वे जल्द ही जेसीबी मशीन के साथ नाले की सफाई करवा देंगे।



विकास नरवाल, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed