{"_id":"683a1a57a9cde9b597080729","slug":"drain-1-is-under-question-cleaning-will-be-done-by-dividing-it-into-four-parts-panipat-news-c-244-1-pnp1001-137858-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सवालों के घेरे में ड्रेन-एक, चार हिस्सों में बांटकर होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सवालों के घेरे में ड्रेन-एक, चार हिस्सों में बांटकर होगी सफाई
विज्ञापन
पानीपत। शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली ड्रेन नंबर-एक की सफाई कार्य के दौरान कई प्रश्न चिह्न लग गए हैं। इस ड्रेन को दो विभागों की ओर से सफाई कराने का फैसला लिया गया था।
अब नगर निगम ने अपने क्षेत्र को चार हिस्सों में बांटकर सफाई करने का फैसला लिया है। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की सफाई कर जिम्मेदारी पूरी करने में लगे हैं। ऐसे में आगे दाैड़ पीछे छोड़ की कहावत चरितार्थ हो रही है। इस मामले में जिम्मेदारों के अभी से बचकर चलने के चलते मानसून के दौरान यह स्थिति शहर पर भारी पड़ सकती है।
ड्रेन नंबर एक काबड़ी रोड से शुरू होती है। यह शहर के बीचोंबीच से होकर सेक्टर-11-12 और 25 से होकर सिवाह गांव स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ से होकर खोजकीपुर गांव के नजदीक यमुना में मिलती है। इससे पहले सिंचाई विभाग इसकी सफाई कराता था। पिछले साल नगर निगम ने अपने हिस्से की सफाई खुद करने का फैसला लिया था। इस बार भी निगम ने खुद करने का फैसला लिया था। निगम आयुक्त ने सवाल उठने पर इसके टेंडर को रद्द कर दिया था। निगम अधिकारियों ने चार हिस्सों में बांटकर चारों एक्सईएन को काम सौंप दिया था।