फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dr. Neelu Rani appointed as Vice-Chairperson of the Cultural Council at Kurukshetra University

Panipat News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कल्चरल काउंसिल की उपाध्यक्ष बनीं डॉ. नीलू रानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Dr. Neelu Rani appointed as Vice-Chairperson of the Cultural Council at Kurukshetra University
डॉ. नीलू रानी को बधाई देते कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व अन्य। संस्थान
कॉलेज प्रबंध समिति एवं प्राचार्य ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के संगीत विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. नीलू रानी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक नया इतिहास रचा है। कुरुक्षेत्र में आयोजित कल्चरल काउंसिल की वार्षिक बैठक एवं चुनाव में डॉ. नीलू रानी को वर्ष 2026-27 के लिए कल्चरल काउंसिल का उपाध्यक्ष चुना गया है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है कि आर्य कॉलेज के इतिहास में इस पद पर आसीन होने वाली डॉ. नीलू रानी पहली महिला बनी हैं।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक चावला एवं उपाध्यक्ष डॉ. सलोनी दीवान ने डॉ. नीलू रानी के चयन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. नीलू रानी के अपार सांस्कृतिक अनुभव का लाभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों की सांस्कृतिक गतिविधियों को और समृद्ध बनाने में मिलेगा। डॉ. नीलू रानी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आर्य कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंगला एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कल्चरल काउंसिल का चुनाव हर वर्ष आयोजित किया जाता है। यह न केवल आर्य कॉलेज बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि डॉ. नीलू रानी इस काउंसिल की आर्य कॉलेज की पहली महिला उपाध्यक्ष बनी हैं। उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। हमें पूर्ण विश्वास सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। इस मौके पर प्राध्यापिका आस्था गुप्ता, डॉ. सोनिया सोनी, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. अकरम खान व प्राध्यापिका दीक्षा नंदा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed