फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dr. Manju Verma Tagra became the first woman president in the new executive committee of IDA.

Panipat News: आईडीए की नई कार्यकारिणी में पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ. मंजू वर्मा तागरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dr. Manju Verma Tagra became the first woman president in the new executive committee of IDA.
आईडीए में चुनी गई नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. मंजू वर्मा तागरा व अन्य। स्रोत : एसोसिएशन
पानीपत। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) शाखा की नई कार्यकारिणी में डॉ. मंजू वर्मा तागरा पहली महिला अध्यक्ष बनीं। शहर के निजी होटल में आयोजित समारोह में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और डॉ. मंजू वर्मा तागरा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मंजू वर्मा तागरा ने कहा कि आईडीए दंत स्वास्थ्य जागरूकता, शैक्षणिक गतिविधियों और सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगा। नई कार्यकारिणी में सचिव डॉ. रूपम, संयुक्त सचिव डॉ. ईशा कटारिया और डॉ. शाल्की तनेजा को बनाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. अनिल अरोड़ा को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

डॉ. आलोक अहलावत ने चिकित्सकीय आपातकालीन परिस्थितियों का प्रबंधन और सीपीआर पर प्रायोगिक प्रशिक्षण विषय पर सत्र आयोजित किया इसमें चिकित्सकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी उपचार की तकनीकों की जानकारी दी गई। हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन (सीपीआर) प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में लगभग 50 दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. ललित वर्मा, डॉ. वीके तनेजा, डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. अनुपमा कुंडू, डॉ. प्रदीप जागलान, डॉ. रोहित गोयल, डॉ. पूनम नंदा व डॉ. रजत गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed