फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doyle 112's team attacked, uniform torn

डॉयल 112 की टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Doyle 112's team attacked, uniform torn
पानीपत। इंद्रा विहार कॉलोनी में झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। डंडों से मारा और एक ईएसआई की फर्दी तक फाड़ दी। किला पुलिस ने ईएसआई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किला थाना पुलिस को दी शिकायत में ईएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह डायल 112 ईआरवी पर तैनात हैं। शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे पुलिस मुख्यालय से उनके पास कॉल आया कि इंद्रा विहार कॉलोनी में झगड़ा हो रहा है। वह होमगार्ड सचिन और चालक सिपाही सीताराम के साथ कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वह पीड़िता से पूछताछ कर ही रहे थे कि इसी बीच डंडे लेकर चार युवक आ गए। उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। रोकने पर हमला कर दिया। उसकी वर्दी तक फाड़ दी। उन्होंने एक आरोपी को काबू कर लिया, जबकि बाकी भागने में कामयाब हो गए। काबू किए आरोपी ने अपनी पहचान यूपी के जौनपुर निवासी कुलदीप यादव के रूप में बताई। वह वर्तमान में पानीपत में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएसआई के साथ मारपीट करने वाले कुलदीप यादव और तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, वहीं गिरफ्तार किए आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकि आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed