फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dowry case filed against four including gym operator

जिम संचालक समेत चार पर दहेज का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dowry case filed against four including gym operator
पानीपत। तहसील कैंप की विवाहिता ने अंबाला निवासी जिम संचालक पति पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं पत्नी का दावा है कि उसका पति एचआईवी पॉजिटिव है। आरोप लगाया कि शारीरिक संबंध बनाकर उसे भी संक्रमित करना चाहता है। अब पुलिस ने मामले में आरोपी पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तहसील कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी वर्ष 2010 में अंबाला के रहने वाले एक युवक के साथ शादी हुई थी। उसका पति जिम संचालक है। आरोप है कि पति ने दहेज में बाइक और अन्य लोगों ने जेवर न लाने पर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं शादी के अगले दिन ही मायके छोड़ गया। मामले में पंचायत हुई तो पति ने माफी मांगी और उसे साथ ले गया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया। मायके पक्ष के लोग आए तो पति ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। लगातार प्रताड़ना झेलने के बाद मायके पक्ष ने पति को 50 हजार रुपये दिए पर उनकी मांगें खत्म नहीं हुईं। 23 फरवरी 2022 को पति ने उस पर बंदूक तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पति के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। इसी कारण वह एचआईवी पॉजिटिव हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के साथ सास-ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो दोषी निकलकर सामने आएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। - सुनील कुमार, तहसील कैंप थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed