{"_id":"61e088fa2e3ed2445c43fe78","slug":"double-murder-accused-along-with-iti-and-class-xii-students-murdered-a-businessman-in-samalkha-panipat-news-knl959590108","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर आरोपी ने आईटीआई व बारहवीं के छात्रों के साथ मिलकर की थी समालखा में व्यापारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर आरोपी ने आईटीआई व बारहवीं के छात्रों के साथ मिलकर की थी समालखा में व्यापारी की हत्या
विज्ञापन
पानीपत। समालखा के घी और तेल व्यापारी राजकुमार की हत्या के मामले का वीरवार को पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने आईटीआई के दो और एक 12वीं के छात्र को गिरफ्तार किया है। व्यापारी को गोली मारने और रुपये लूटने वाला मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी बदमाश दीपक उर्फ कुकु आट्टा अभी फरार है। उसे गिरफ्तार करने और लूटी गई नकदी को बरामद करने के लिए तीनों छात्रों को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि 4 जनवरी को समालखा में माता पुली रोड पर व्यापारी राजकुमार की लूट के बाद हुई गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में सीआईए-1 ने आईटीआई के छात्र समालखा के पंचवटी निवासी प्रशांत पुत्र सुभाष, शास्त्री कॉलोनी निवासी अंशुल पुत्र बलबीर और 12वीं कक्षा के छात्र मातापूली रोड निवासी वंश उर्फ विशु पुत्र सुनील कुमार को बुधवार शाम गांव पावटी के पास खदानों से काबू किया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वंश की घी व्यापारी राजकुमार के बेटे चिराग का सहपाठी है।
दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते है। वंश को पता था कि राजकुमार शाम के समय मार्केट से रकम वसूली कर घर लेकर आता है। वंश ने अपने आईटीआई के दो दोस्त अंशुल और प्रशांत को इसके बारे में बताया। इसके बाद मुख्य आरोपी गांव आट्टा निवासी दीपक उर्फ कुकु को सूचना दी। मुख्य आरोपी ने जानकारी मिलने के बाद लूट की योजना बनाई और 4 जनवरी मंगलवार की सायं वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इस प्रकार दिया था वारदात को अंजाम
आरोपी वंश व अंशुल ने मिलकर वारदात से पहले घी व्यापारी के ऑफिस के आसपास के क्षेत्र की रेकी की। इसी दौरान अंशुल ने फोन कर मुख्य आरोपी दीपक को व्यापारी राजकुमार के बाजार से पैदल निकलने की जानकारी दी। आरोपी दीपक और प्रशांत बाइक पर आए। प्रशांत ने माता पुलियां के पास दीपक को बाइक से उतार दिया। दीपक पैदल व प्रशांत बाइक पर कुछ दूर राजकुमार के पीछे-पीछे चले। दीपक ने राजकुमार से रुपयों से भरा बैग छीनने लगा। व्यापारी ने विरोध किया तो दीपक ने उसे गोली मार दी और बैग छीनकर फरार हो गए।
दीपक ने गोहाना में किए थे डबल मर्डर
आरोपी दीपक उर्फ कुकु का पहले भी आपराधिक रिकार्ड मिला है। आरोपी दीपक पर वर्ष 2021 अक्तुबर में सोनीपत के गोहाना के थाना सदर में डबल मर्डर की एक वारदात का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनीपत के गांव भैसवाल निवासी रणबीर व राजेश की हत्या कर दी थी। उक्त वारदात में इनका एक साथी नवीन उर्फ छोटा पुत्र प्रताप निवासी भैसवाल को थाना सदर गोहाना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी दीपक उस मुकदमे मे भी फरार चल रहा है।