{"_id":"633df1c1dca31a619e07687c","slug":"doli-bhumi-girat-daskandhar-chubhit-sindhu-siri-veteran-bhudhar-panipat-news-knl123504625","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूं-धूं कर जला रावण का कुनबा, असत्य पर हुई सत्य की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूं-धूं कर जला रावण का कुनबा, असत्य पर हुई सत्य की जीत
विज्ञापन
पानीपत। श्रीराम दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर 13/17 के मैदान में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम के अमोघ बाण से रावण और कुंभकरण जलकर भस्म हो गए। दशानन के कुनबे समेत धराशायी होते ही रामादल में मंगलगान शुरू हो गया। यह दृश्य देखकर दशहरा मैदान में श्रीराम चंद्र के जयकारे गूंजने लगे। दशहरा कमेटी ने विशाल तिरंगा झंडा लहराया, जिससे प्रभु श्रीराम की भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का संदेश भी दिया गया। तिरंगे के रंगों के झालर से भगवा ध्वज आकर्षक लगे।
हनुमान स्वरूपों के लिए 20 विशाल स्वागत द्वार बनाए गए थे। यहां सेक्टर के साथ-साथ पानीपत शहर की कालोनियों, नूरवाला और साथ लगते गांवों से लाखों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। हनुमान स्वरूपों ने कार्यक्रम में ढोल नगाड़ों के साथ लंका दहन किया। इससे पहले दोपहर दो बजे गणेश पूजन का कार्यक्रम किया गया, जिसकी अध्यक्षता महंत अरुणदास ने की। पूजन में सांसद करनाल संजय भाटिया, शहरी विधायक प्रमोद विज, असंध विधायक शमशेर गोगी, सुरेंद्र रेवड़ी, गोयल परिवार, डॉक्टर दिनेश वशिष्ठ, पं. गोस्वामी ने भाग लिया।
श्री राम नाटक क्लब नूरवाला से सुंदर झांकी से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता ने ग्राउंड में प्रवेश किया। रावण दहन के मुख्य कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, ग्रामीण विधायक के भाई हरपाल ढांडा, जगदीश जैन, राजीव जैन, मुकेश टुटेजा, राजकुमार अरोड़ा, हाजी साधना, एडीसी वीना हुडा, एडिशनल सेशन जज गगनदीप मित्तल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर अवनीत कौर, अनीता परुथी, पवन गोगलिया, अंजली शर्मा, अनिल बजाज ने की। प्रधान भीम सचदेवा ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन महासचिव सुभाष गुलाटी और भूषण मदान ने किया। उनके साथ हरीश अरोड़ा, विपिन बजाज, राजू पूरी बजाज, ललित नागपाल, राधे शाम नासा, हरबंस आनंद, महेंद्र खत्री, हरीश खत्री, सुनील चोपड़ा, मदन मजोका, बलजीत तुरन का भी सहयोग रहा।