फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doing post graduation in commerce became the first choice of the youth.

Panipat News: वाणिज्य में स्नातकोत्तर करना बना युवाओं की पहली पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Doing post graduation in commerce became the first choice of the youth.
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में ओपन काउंसलिंग के तहत चल रही दाखिला प्रक्रिया का वीरवार को अंतिम दिन हैं। दाखिले का एक ओर मौका मिलने के बाद विद्यार्थी दाखिले में रूझान दिखा रहे हैं। बुधवार को भी 201 युवाओं ने पंजीकरण करवाया जबकि 180 युवाओं ने दाखिला लिया। अब तक दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को चाहिए कि वे दाखिले के इस मौके को न गंवाकर पीजी कक्षा में अपना दाखिला सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

दाखिले का पहला चरण 06 अगस्त को पूरा हो चुका है जबकि दूसरे चरण में 24 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले किए गए थे। रिक्त सीटों को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए 12 सितंबर तक का एक ओर मौका दिया है। वहीं, स्नातकोत्तर शिक्षा हासिल करने के लिए अधिकतर युवा वाणिज्य के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इसलिए स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए एमकॉम में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में बुधवार शाम तक 4057 युवा एमकॉम में दाखिला ले चुुके हैं। दूसरे स्थान पर एमए अंग्रेजी में 2888 युवाओं ने दाखिला लिया है। हालांकि एमएससी गणित, एमए अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, हिंदी जैसे विषयों में भी युवा रूचि दिखा रहे हैं और यूजी-नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रोफेसर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं। युुुवाओं ने रसायनशास्त्र, अर्थशास्त्र को भी करियर का बेहतर स्रोत माना है और इन विषयों में दाखिला ले रहे हैं। हालांकि अब तक पंजीकरण व दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के पास 12 सितंबर तक चलने वाली फिजिकल काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला लेने का अवसर रहेगा।
विज्ञापन


----------



38887 युवा करवा चुके पंजीकरण

आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश के 209 स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 64 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए बुधवार शाम तक 38887 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है जबकि अब तक हुए कुल 22241 दाखिलों में से 18102 लड़कियों ने दाखिला लिया है। अब तक 34780 आवेदन पूर्ण तथा 24021 सत्यापन पूर्ण किए जा चुके हैं। डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्नातक की उपाधि प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------



टॉप-10 पाठ्यक्रम जिनमें सबसे ज्यादा दाखिले हुए-

पाठ्यक्रम दाखिले

एमकॉम.......................4057

एमए अंग्रेजी.................2888

एमए इतिहास.................2033
एमए राजनीति विज्ञान....1996

एमए हिंदी......................1988
एमएससी गणित............1220

एमएससी भूगोल.............881

एमए भूगोल....................815

एमएससी रसायन...........791

एमए अर्थशास्त्र...............739

----------------------





वर्जन-

पीजी प्रथम वर्ष में विशेष मौके के तहत फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया वीरवार को संपन्न हो जाएगी। कॉलेज में पीजी प्रथम वर्ष में करीब 280 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। वंचित विद्यार्थियों को चाहिए कि अंतिम दिन के मौके को न गंवाकर कॉलेजों में दाखिला सुनिश्चित करें।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed