{"_id":"658de5f8d68babebca0f1901","slug":"doctors-indefinite-strike-from-today-panipat-news-c-244-1-sknl1015-11415-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डॉक्टरों की बेमियादी हड़ताल आज से, इमरजेंसी सेवाएं भी रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डॉक्टरों की बेमियादी हड़ताल आज से, इमरजेंसी सेवाएं भी रहेंगी बंद
विज्ञापन
पानीपत। आप अगर आज जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि अस्पताल के सभी डॉक्टर आज अपनी मुख्य मांगों को लेकर अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले गए हैं। नागरिक अस्पताल में मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भी इलाज नहीं मिल पाएगा। यह हड़ताल कब तक रहेगी, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा जा सकता।
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (एचसीएमएस) के बैनर तले शुक्रवार को सभी डॉक्टर हड़ताल करेंगे। जिसके चलते जिला नागरिक व समालखा अस्पताल समेत सीएचसी और पीएचसी की ओपीडी बंद रहेंगी। एसोसिएशन इससे पहले 27 दिसंबर को एक दिन की हड़ताल कर सरकार को चेतावनी दे चुके थे और ओपीडी सेवाएं बंद रखी थी। एसोसिएशन ने सरकार को चेताया था कि अगर 28 दिसंबर तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वे 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, लेकिन सरकार ने उनकी मांगे अब तक नहीं मानी है और न ही कोई बैठक बुलाई है। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. रिंकू सांगवान ने कहा कि 29 दिसंबर को हड़ताल अनिश्चित काल के लिए है, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।श्
बॉक्स
एसएमओ की सीधी भर्ती न करने समेत चार बड़ी मांग
जिला प्रधान रिंकू सांगवान ने बताया कि सरकार से एसएमओ की सीधी भर्ती न करने की मांग की जा रही है। इससे चिकित्सकों की पदोन्नति की गति कम पड़ जाएगी। पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ ली जा रही है। इसको आधी कर 50 लाख रुपये की जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों को दूरस्थ घोषित कर पीजी कोटा बहाल किया जाएं। विशेषज्ञों के लिए अतिरिक्त इंसेटिव दिया जाएं। चिकित्सकों की 10 साल में पदोन्नति की जाएं। डॉक्टरों के लिए एक विशेषज्ञ कैडर का गठन किया जाएं और उनकी एसीपी योजना लागू की जाएं।
विज्ञापन
बॉक्स
नर्सिंग ऑफिसरों ने जारी रखा कार्य
28 दिसंबर को सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक दो घंटे के लिए कार्य स्थगित करने जा रहे नर्सिंग ऑफिसरों को उच्च अधिकारियों ने मांग पूरी करने का आश्वासन मिला। जिस पर उन्होंने कार्य स्थगित नहीं किया और सेवाएं देते रहे।