{"_id":"6950506d06a0eb4ee007db18","slug":"doctor-molested-nephews-wife-fir-lodged-panipat-news-c-244-1-pnp1012-149584-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डॉक्टर ने भांजे की पत्नी के साथ की छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डॉक्टर ने भांजे की पत्नी के साथ की छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति के डॉक्टर मामा पर छेड़खानी का आरोप लगाया हैं। महिला का कहना है कि वह कमरे में सो रही थी। उसी समय पति के डॉक्टर मामा उनके कमरे में आए और अश्लील हरकत करने लगे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आरोप है कि मामले का विरोध करने पर अब ससुराल वालों ने भी उन्हें घर से निकाल दिया है। महिला ने शिकायत में बताया कि उनके पति के मामा सतीश बंसल सर्जन हैं।
पांच जुलाई को वह अपने कमरे में अकेली थी। रात को आरोपी उनके कमरे में आ गए और अकेला देखकर उससे अश्लील हरकत करने लगे। आरोपी ने उसका मुंह दबाकर दुराचार करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो वह वहां से भाग गए। शोर सुनकर पति और ससुर भी आ गए। जब उसने उन्हें इस बारे में बताया तो उन्होंने परिवार की इज्जत का हवाला देकर चुप रहने के लिए कहा। इसके कुछ दिन बाद उसने शिकायत दी तो पंचायत के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने एक बार फिर शिकायत दी। शुक्रवार को तहसील कैंप थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तफ्तीश में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।