फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Do not keep the case pending without any reason: SP

बिना वजह लंबित न रखें केस : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Do not keep the case pending without any reason: SP
पानीपत। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मंगलवार को लघु सचिवालय में स्थित पुलिस सभागार में क्राइम कंट्रोल के संबंध में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व चौकी इंचार्जों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। यहां कानून व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बिना वजह केस लंबित न रखें।
विज्ञापन





पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग (लंबित) न रखें। तय सीमा में जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश करें। क्षेत्र में विशेष तौर से पैट्रोलिंग व गश्त बढ़़ाकर लूट व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की घटनाएं हो रही है, वहां पर स्पेशल डयूटियां लगाकर अपराध पर रोक लगाए। आदतन अपराधियों पर विशेष रूप से नजर रखें व समय-समय पर उनके बारे पूछताछ करते रहें।
विज्ञापन




जिला में मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियार तस्करों, जुआरियों व सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। महिला विरूद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई करते हुए हॉट स्पॉट स्थानों को चिह्नित कर वहा पर गश्त व पेट्रोलिंग बढ़ाकर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 12 जून से 26 जून तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज अपने अधिकार क्षेत्र में ज्यादा से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणों की जानकारी देकर जागरूक करें। ग्राम प्रहरी और अधिक सक्रिय रूप से काम करते हुए शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। थाना व चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर उचित कार्रवाई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। इसके बारे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टीम द्वारा पीड़ित से फोन के माध्यम से संपर्क कर फिडबेक भी लिया जा रहा है। मुकद्दमों मे बकाया आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध गोष्ठी में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संदीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार गौतम, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी, उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार व सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व चौंकी इंचार्ज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed