फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Do not buy oxygen concentrator online in a hurry, it is very important to check capacity

जल्दबाजी में ऑनलाइन न खरीदें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, क्षमता जांचना बहुत जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Do not buy oxygen concentrator online in a hurry, it is very important to check capacity
अगर आप ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद रहे हैं और कोविड के मरीज के लिए इसकी आवश्यकता है तो जल्दबाजी में इसे ऑनलाइन न खरीदें। कोविड मरीजों में 20 किलोग्राम या इससे अधिक कंप्रेशर वाला कंसंट्रेटर ही कारगर है, क्योंकि कोविड के मरीजों को प्रति मिनट अधिक ऑक्सीजन की जरूरत होती है। अपने डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही इस ओर कदम बढ़ाएं। जिले में इस वक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नहीं हैं, ऐेसे में लोग ऑनलाइन मंगा रहे है, लेकिन इसकी जांच जरूरी है।
विज्ञापन

छोटे कंप्रेशर वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केवल अस्थमा या अन्य साधारण बीमारी वाले मरीजों के लिए ही उपयोगी हैं। पांच किलो का कंप्रेशर इतनी ऑक्सीजन नहीं बना पाता, जितनी कोविड के मरीज को जरूरत होती है। इस समय बाजार में मिलने वाले 5-10 लीटर की क्षमता वाले होम कंजप्शन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से ऐसा लगता है कि ये कंसंट्रेटर 5-10 लीटर ऑक्सीजन पैदा करते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल 5-10 लीटर उनका फ्लो रेट होता है न कि कंसंट्रेटर की लीटर प्रति मिनट क्षमता की दर होती है। जबकि कोविड मरीज को कम से कम 10 लीटर प्रति मिनट की ऑक्सीजन की जरूरत होती है।
विज्ञापन

यह है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक बिजली से चलने वाली मशीन होती है। जिसमें पानी डालकर चलाया जाता है। ये मशीन हवा से ऑक्सीजन फिल्टर करती है और बाकी की गैस को अलग करने का काम करती है। इस मशीन के जरिए वातावरण में मौजूद हवा से 90 प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन को फिल्टर कर निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं ही नहीं। ये विदेेश से आते हैं, जो अब आना बिल्कुल बंद हो चुके हैं। अगर कोई बेच भी रहा है तो इसकी कीमत लाखों रुपये में हो चुकी है। ये बात सही है कि 20 किलोग्राम क्षमता से कम का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केवल दूसरी बीमारियों में कारगर साबित हो सकता है, लेकिन कोविड मरीज के लिए 20 किलो या इससे अधिक क्षमता वाला कंसंट्रेटर ही चाहिए।
-करतार सिंह मक्कड़, प्रधान, केमिस्ट एसोसिएशन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed