फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Divyangs took out a foot march, road jammed

लंबित मांगों को लेकर दिव्यांगों में रोष, जीटी रोड पर निकाला पैदल मार्च, लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Divyangs took out a foot march, road jammed
पानीपत। 18 सूत्री मांगों को लेकर 49 दिन से लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे दिव्यांगों के सब्र का बांध आखिरकार बृहस्पतिवार को टूट ही गया। जब इन दिव्यांगों से कोई बात करने नहीं पहुंचा तो इन्होंने जीटी रोड पर प्रदर्शन करते पैदल मार्च तक निकाला। इससे रोड पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और दिव्यांगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन दिव्यांग जीटी रोड पर मार्च निकालते रहे। काफी मशक्कत के बाद जीटी रोड को सुचारु रूप से चलवाया गया। इस दौरान दिव्यांग प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और जीटी रेेड स्थित शहरी विधायक प्रमोद के कार्यालय पर उनसे मुुलाकात भी की।
विज्ञापन

शहरी विधायक के कार्यालय के समाने दिव्यांग सरकार विरोध नारे लगाने लगे तो विधायक ने कहा कि अगर वे सरकार विरोधी नारे लगाएंगे तो वे उनका ज्ञापन तक स्वीकार नहीं करेंगे और न ही मुख्यमंत्री तक उनकी मांग पहुंचाएंगे। इसके बाद दिव्यांग शांत हुए और विज ने उनका ज्ञापन स्वीकार करते हुए सीएम से उनकी मांगों को लेकर बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विकलांग उत्थान समिति के महासचिव अश्वनी ने बताया कि उन्हें सड़कों पर उतरने का शौक नहीं है लेकिन सरकार उनकी मांगें मानने को तैयार नहीं है। उनके हाथों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो वे मुख्यमंत्री और अनेक मंत्रियों से मिल चुके हैं और आज शहरी विधायक प्रमोद से भी मिले हैं जिन्होंने अन्य नेताओं और मंत्रियों की तरह कोरा आश्वासन ही दिया है। उन्होंने कहा अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो यह आंदोलन क्रांतिकारी आंदोलन होगा। इसके विरोध में वे मुंडन तक करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मांगें
- निशक्त आयोग की राज्य स्तरीय समिति में उनके तीन सदस्य शामिल किए जाएं
- विकलांग कल्याण और उत्थान समिति बने
- डीसी रेट पर दिव्यांगों को नौकरी दी जाए
- जिनके कच्चे मकान हैं, उन्हें पक्का किया जाए
- ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अलग से शिविर लगाए जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed