{"_id":"68af5785719cd3b2cc0fbcfa","slug":"divine-house-tops-brain-booster-quiz-panipat-news-c-244-1-sknl1016-142673-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ब्रेन बूस्टर प्रश्नोत्तरी में डिवाइन सदन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ब्रेन बूस्टर प्रश्नोत्तरी में डिवाइन सदन अव्वल
Thu, 28 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
एसडीवीएम सिटी में ब्रेन बूस्टर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते प्रधानाचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर सिटी विद्यालय में बुधवार को ब्रेन बूस्टर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें डिवाइन सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पीस सदन ने द्वितीय और प्रेस्टीज सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और शैक्षणिक दक्षता को निखारने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के छह सदन प्रेस्टीज, हार्मनी, पीस, ग्लोरी, डिग्निटी और डिवाइन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए इसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा एप्टीट्यूड जैसे विषयों को शामिल किया गया। एप्टीट्यूड टेस्ट विशेष आकर्षण रहा, जिसमें कुल आठ रोमांचक राउंड आयोजित किए गए।
विज्ञापन
हर राउंड में छात्रों ने अपनी तीव्र बुद्धिमत्ता और विषय ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। मौके पर प्रधानाचार्या शिवानी कंदौला मौजूद रहीं।