फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Disturbances found at the ration depot of former mayor's brother, CM Flying filed a case

Panipat News: पूर्व मेयर के भाई के राशन डिपो पर मिली गड़बड़ी, सीएम फ्लाइंग ने दर्ज कराया मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Disturbances found at the ration depot of former mayor's brother, CM Flying filed a case
पानीपत। दलबीर नगर के राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को छापामारी की। जांच में गेहूं स्टॉक से ज्यादा मिला, जबकि चीनी स्टॉक में होने पर भी नहीं मिली। इस गड़बड़ी पर सीएम फ्लाइंग ने पुलिस में डिपो होल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। यह डिपो पूर्व मेयर सुरेश वर्मा के भाई का है।
विज्ञापन

वीरवार को सीएम फ्लाइंग की टीम डिपो पर छापामारी करने गई थी। डिपो होल्डर डिपो पर ताला लगाकर फरार हो गया था। इस पर सीएम फ्लाइंग ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से डिपो को सील करा दिया था। शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर राशन की जांच कर गड़बड़ी पकड़ी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास कुटानी रोड दलबीर नगर में आजाद के डिपो पर कार्डधारकों को पूरा राशन वितरण न करने और राशन वितरण में गड़बड़ी करने की सूचना मिली थी। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल के उप निरीक्षक राज सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अमित दहिया, उप निरीक्षक अंग्रेज सिंह की संयुक्त टीम स्थानीय पुलिस के साथ राशन डिपो का औचक निरीक्षण करने पहुंची, लेकिन डिपो होल्डर आजाद मौके पर नहीं मिला। फोन किया तो टालमटोल करता रहा। डिपो होल्डर आजाद के भाई पूर्व मेयर सुरेश वर्मा को फोन कर मौके पर बुलाया गया। इसके बाद वार्ड पार्षद रविंद्र फुले को फोन पर सूचना दी, लेकिन वे भी नहीं आए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की निरीक्षक अमित दहिया ने डीएफएससी आदित्य कौशिक को मामले की जानकारी देकर राशन डिपो को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग समेत मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने राशन डिपो पर पहुंचकर अनिल और रोहतास निवासी दलबीर नगर से ताले की चाबी ली और उनकी मौजूदगी में जांच की। इस दौरान डिपो पर 99 कट्टे (प्रति कट्टा 50 किलो) गेहूं भरे हुए मिले। आनलाइन राशन के रिकॉर्ड में 10 क्विंटल 77 किलो 300 ग्राम गेहूं ज्यादा मिला। इसके अलावा 28 किलो चीनी भी राशन डिपो पर नहीं मिली।
भौतिक जांच रिपोर्ट के अनुसार राशन का गेहूं अधिक और चीनी न पाने के कारण डिपो धारक आजाद सिंह के खिलाफ किला थाने की पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed