फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   District Council President election today, BJP fears sabotage

Panipat News: जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव आज, भाजपा काे भितरघात का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
District Council President election today, BJP fears sabotage
पानीपत। जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को तय है। इसके लिए भाजपा संगठन व पार्षदों में सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा हाई कोर कमेटी और पार्षदों की वन-टू-वन बैठक में रायशुमारी लेने के बाद भी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकी है। भाजपा में पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा के सामने सुदेश कुमारी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा में एक और पार्षद के अलावा वार्ड-3 की निर्दलीय अनु दहिया मलिक व एक अन्य निर्दलीय अपनी बिसात बिछा रहे हैं। दो निर्दलीय पार्षदों के साथ लगातार संपर्क में लगे हुए हैं। ऐसे में भाजपा को भीतरघात का डर बना हुआ है। हालांकि भाजपा और इसके समर्थित पार्षद संगठन की राय में अपनी राय मिलाने के लिए तैयार हैं। वे दो साल के बाकी कार्यकाल में अपने वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए किसी भी वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं। भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष के लिए नाम तय करने के लिए सोमवार को सरकारी विश्राम गृह में रायशुमारी जानने के लिए पार्षदों की बैठक बुलाई। इसमें भाजपा और समर्थित 14 में से 12 पार्षद शामिल हुए। बाकी दो के साथ फोन पर बात की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और अन्य ने एक-एक पार्षद के साथ जिप अध्यक्ष के नाम पर चर्चा की और उनसे रायशुमारी की। अधिकतर पार्षदों ने संगठन के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा कि जिप अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का बाकी है। लोग विकास कार्यों की लगातार मांग कर रहे हैं। ऐसे में संगठन को अध्यक्ष बनाकर विकास कार्य तेज करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी जाति प्रमाणपत्र मिलने पर काजल को हटाया था
वार्ड-13 की पार्षद काजल देशवाल भाजपा की ज्योति शर्मा के खिलाफ 14 जून 2024 अविश्वास लाकर अध्यक्ष बनी थी। उन्होंने जिला परिषद का चुनाव बीए-ए आरक्षित वार्ड-13 से चुनाव लड़ा था। जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा के पति भाजपा नेता प्रदीप शर्मा ने मार्च 2024 में मुख्यमंत्री नायब सैनी को शिकायत दी थी।

उन्होंने काजल देशवाल पर (बीसी-ए) के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोप लगाए थे। अतिरिक्त उपायुक्त पानीपत डॉ. पंकज ने जांच रिपोर्ट के आधार पर 26 जून 2025 को उनका जारी प्रमाणपत्र रद्द कर दिया था। पंचायत विभाग के निदेशक ने 27 को काजल देशवाल की जिप सदस्य की सदस्यता रद्द कर थी। उनको जिला परिषद के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया था। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर काजल देशवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed