{"_id":"6ac2c22b0c67fb5f230dd9ce","slug":"dispute-involving-tte-during-ticket-checking-panipat-news-c-244-1-pnp1006-165419-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टिकट जांच पर टीटीई में हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टिकट जांच पर टीटीई में हुआ विवाद
विज्ञापन
स्टेशन पर हुए विवाद में बहसबाजी करते टीटीई और पूर्वांचल समाज के लोग। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर धरना दे रहे पूर्वांचल समाज के लोगों और स्टेशन पर तैनात टीटीई के बीच रविवार शाम टिकट जांच को लेकर विवाद हो गया। पूर्वांचल समाज के मुलायम सिंह ने टीटीई सोहन पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर धरने पर बैठे समाज के अन्य लोग भी स्टेशन पहुंच गए, जिससे काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही।
मुलायम सिंह ने बताया कि वह शाम को स्टेशन पर पानी लेने गए थे। वापस बाहर निकलते समय टीटीई सोहन ने उनसे टिकट मांगा। उनका आरोप है कि टिकट नहीं दिखाने पर टीटीई ने उनके साथ मारपीट की और थप्पड़ मारा। इसके बाद उन्होंने धरने पर बैठे समाज के लोगों को इसकी सूचना दी।
वहीं, टीटीई सोहन ने आरोपों से इन्कार करते हुए बताया कि मुलायम सिंह गीता जयंती एक्सप्रेस से उतरकर बाहर की ओर जा रहे थे। उन्होंने मुलायम से टिकट दिखाने को कहा, लेकिन कई बार कहने के बावजूद उन्होंने टिकट नहीं दिखाया। इसके बाद उनसे बिना टिकट यात्रा का जुर्माना भरने के लिए कहा गया, लेकिन वह जुर्माना देने के बजाय बाहर की ओर चले गए।
विज्ञापन
स्टेशन सीटीई रमेश ने बताया कि पूर्वांचल समाज के लोगों और टीटीई के बीच विवाद की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।टिकट जांच पर पूर्वांचल समाज और टीटीई में विवाद
पूर्वांचल समाज के व्यक्ति ने टीटीई पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, टीटीई ने टिकट नहीं दिखाने की बात कही

स्टेशन सीटीई रमेश ने बताया कि पूर्वांचल समाज के लोगों और टीटीई के बीच विवाद की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।