फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dishant, Vikas and Karthik win doubles match

Panipat News: दिशांत, विकास और कार्तिक ने जीता युगल मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Dishant, Vikas and Karthik win doubles match
- 14वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को पानीपत क्लब में महिला व पुरुष वर्ग में एकल और युगल मुकाबले हुए। दिशांत और विकास व कार्तिक मलिक व आदित्य मलिक ने युगल मुकाबले में उत्कृष्ट स्थान पाया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जााएंगे।

पानीपत बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। अंडर 11, 13, अंडर 15, अंडर 17 व मास्टर्स पुरुष एकल और युगल मुकाबले खेले गए। प्रधान जुगल डावर, महासचिव मुकेश मदान व ओम प्रकाश रणोलिया ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में आगे आना चाहिए। वे मैदान पर बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खुद को साबित कर सकते हैं। बैडमिंटन खेल इनमें से एक है। इस खेल में व्यक्ति के पूरे शरीर का अभ्यास होता है। बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल है। इस अवसर पर सतीश महाजन, अशोक गोयल , सहदेव विज, उप प्रधान दिनेश संदूजा, दीपक बजाज, मुकेश तलवार, अभिषेक वत्स, नितिन अरोड़ा, विपिन शर्मा व राजीव मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम

शुक्रवार को खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिशांत व विकास और कार्तिक मलिक व आदित्य मलिक की जोड़ी ने अपने-अपने मैच जीते। भविष्य अहलावत और भक्ति की जोड़ी व ईशान और लवीश की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों में यश्वी व सनवी और यश्वी सैनी ने मैच जीता। मास्टर्स वर्ग में अरुण गर्ग और श्रवन की जोड़ी, राजेश कुमार व परवीन कादियान और राकेश मलिक व प्रेम की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed