फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Discussion on the preparation of the procession

Panipat News: शोभायात्रा की तैयारी पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the preparation of the procession
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। शहर में लगातार दूसरे दिन बैठक चली। जिसमें सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर शामिल होने का फैसला लिया। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बैठक में शामिल होकर तैयारियों की सराहना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को निगम के वार्ड-22 पार्षद रॉकी गहलोत के कार्यालय में बैठक की। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने 12 अप्रैल निकाली जाने वाली शोभायात्रा के बारे में चर्चा की। संजय भाटिया ने कहा कि शोभा यात्रा और धर्म यात्रा जितनी अधिक निकले और जितनी अधिक संख्या में निकले वह उत्तम ही होती है। क्योंकि धर्म बढ़ते क्रम में ही राष्ट्र में होता है। यह राष्ट्र के लिए अति उत्तम है जिस देश में धर्म है। वहीं सच्चे राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। जिस देश के अंदर धर्म से राजनीति होती है। उसी को धर्म नीति कहा जाता है। धर्म नीति से राजनीति यदि हो तो समाज कल्याण के लिए अच्छी मानी जाती है। श्री अवध धाम हनुमत जन्मोत्सव समिति के संयोजक सुरेश काबरा ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल को ऐतिहासिक किले के ऊपर से ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर संजय अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, रविंद्र सैनी, प्रीतम गुर्जर, सुमेर सिंह, नरेश वर्मा, यश हुडिया, सुरेश काबरा, हरिओम तायल, सुरेश प्रधान, अशोक आर्य, राजपाल बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed