फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Discussion on holding elections of Gurjar Sabha Executive

Panipat News: गुर्जर सभा कार्यकारिणी के चुनाव कराने पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Discussion on holding elections of Gurjar Sabha Executive
पानीपत। ऊझा रोड स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गुर्जर कल्याण परिषद पानीपत जिला प्रधान कर्ण सिहं पसीना ने की। बैठक में उपस्थित सभी ने विचार विमर्श कर आगामी कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर 26 जुलाई शनिवार को सुबह दस बजे आम सभा व समाज के गणमान्य लोगों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही अधिवक्ता विक्रम रावल को आरओ नियुक्त किया गया। जिसकी देखरेख में 26 जुलाई शनिवार को सुबह दस बजे समाज के गणमान्य व्यक्ति सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का चुनाव करेगें। अगर चुनाव को लेकर सहमति नहीं बनती है तो नियुक्त किए गए आरओ अधिवक्ता विक्रम रावल चुनाव की आगामी कार्यवाही अमल में लाएगें।
विज्ञापन

गुर्जर सभा जिला प्रधान कर्ण सिहं पसीना ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का समय पूरा हो चुका है और अब नई कार्यकारिणी गठित की जानी है। जिससे गुर्जर भवन के कार्य के सुचारू रूप से चल सके। इसके लिए सभा के हर व्यक्ति को सूचना भी दे दी जाएगी और इसके साथ ही बैठक में समाज हित के मुद्दों को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपप्रधान अनूप छौक्कर व उपप्रधान कृष्ण छौक्कर, विक्रम रावल, मदन रावल, नरेंद्र चौहान, सेठपाल रावल, मुकेश, सुरेंद्र छौक्कर व पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed