फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dirty water in the houses of Eight Marla Colony

आठ मरला कॉलोनी के घरों में गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dirty water in the houses of Eight Marla Colony
बोतल में भरा हुआ गंदा पानी। - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर 18 की आठ मरला कॉलोनी में दो दिन से गंदा पानी आ रहा है। नाराज लोगों ने बताया कि जियो कंपनी अंडरग्रांउड केबल बिछा रही थी, जिससे पेयजल लाइन टूट गई है। मंगलवार को लोगों ने एकजुुट होकर इसके खिलाफ जनप्रतिनिधियों को शिकायत देते हुए रोष प्रदर्शन भी किया। मौके पर पार्षद बलराम मकौल भी पहुंचे और मौके पर कंपनी प्रतिनिधियों को तलब किया। कंपनी सुपरवाइजर विनोद मेहरा ने बताया कि वे इसे जल्द ही ठीक कर देंगे, लेकिन मंगलवार शाम तक भी फॉल्ट नहीं मिल सका। पार्षद ने चेतावनी दी कि दो दिन में लाइन दुरुस्त नहीं की गई तो कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जाटल रोड से गुरुद्वारा आठ मरला तक ट्रेंचलेस तकनीक से बिछाई जा रही इंटरनेट की अंडरग्राउंड केबल की वजह से जमीन के अंदर पहले से बिछी पानी की पाइप टूट गई। इससे गंदा पानी घर में आने लगा। लोगों ने इस मिट्टी युक्त पानी को बोतलों व बर्तनों में भरकर पार्षद को दिखाया। इसके बाद पार्षद ने इसकी सूचना निगम अधिकारियों को भी दी।
विज्ञापन

एक बाल्टी पानी में आधी बाल्टी मिट्टी
एक बाल्टी पानी में आधी बाल्टी मिट्टी जमा हो जाती है। सभी घरों में ऐसा हो रहा है। लोग इससे बीमार हो सकते हैं। इससे लोगों में भयंकर रोष बना हुआ है। -रानी
विज्ञापन
विज्ञापन

छानकर पीना पड़ता है
पानी में इतनी मिट्टी आती है कि इससे आरओ सिस्टम तक खराब हो चुके हैं। लोग पानी निथारने के बाद इसे छान कर पीने को मजबूर हैं। -राजरानी
कपड़े तक नहीं धो सकते
पानी इतना गंदा है कि इसे पीने तो दूर नहाने या कपड़े धोने तक के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। शिकायत के बाद भी किसी पर कोई असर नहीं है। -कौशल्या
कैंपर मंगवा चल रहे काम
पीने के पानी की समस्या पिछले दो दिन से बरकार है। लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। इसके लिए हर घर पीने के पानी का कैंपर मंगवा रहा है। -मीना
पाइप तक हुई ब्लॉक
मिट्टी युक्त पानी से घरों में पानी की पाइप फिटिंग ब्लॉक हो चुकी है। आरओ बंद पड़े हैं। मोटर जल चुकी हैं। अब लोगों को इन्हें रिपेयर करवाना पड़ रहा है। -राजरानी
एक महीने से परेशान हैं
पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं। निगम प्रशासन और नेता लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध करवाने में नाकामयाब रहे हैं। लोग बीमार हो रहे हैं। -केसरा देवी
कैसे पिएं गंदा पानी
गंदे पानी को लोग कैसे पी सकते हैं। लोगों की इस परेशानी का निगम व जनप्रतिनिधियों को समाधान करवाना होगा। ये लोगों की मजबूरी है। -पाशो
न पीने, न कपड़े धोने लायक
दो दिन से लोग काफी परेशान हैं। इसकी पार्षद को शिकायत भी की गई है। ये पानी न तो पीने लायक है और ही किसी अन्य अपयोग के लायक है। -विन्नी
बीमार हो सकते हैं लोग
ऐसा पानी पीकर लोग बीमार भी हो सकते हैं। गर्मी के मौसम में पानी की ज्यादा लागत भी रहती है। ऐसे में लोगों के सामने ये बड़ी समस्या आ चुकी है। -सरोज
जल्द करवाएंग समाधान, नहीं तो दर्ज होगी एफआईआर
लोगों की समस्या का पता चलते ही मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की रिपोर्ट ली गई। जियो कंपनी के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर पाइप जल्द से जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर दो दिन में पाइप ठीक नहीं हुआ तो निगम की ओर से कंपनी पर एफआईआर तक दर्ज करवाई जाएगी। इनकी मशीन तक जब्त करवा दी जाएगी।

करवा रहे हैं ठीक- सुपरवाइजर
जियो कंपनी के सुपरवाइजर विनोद मेहरा ने बताया कि तकनीकी कमी के चलते पाइप टूट गई। इसे तुंरत प्रभाव से ठीक करवाने की पूरी कोशिश की जा रही है। जल्द से जल्द इसे सुचारू किया जाएगा। विनोद मेहरा, सुपरवाइजर, जियो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed