फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Director General conducted surprise inspection of treasury office

Panipat News: महानिदेशक ने किया खजाना कार्यालय का औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Director General conducted surprise inspection of treasury office
पानीपत। खजाना एवं लेखा विभाग के महानिदेशक पंकज कुमार मंगलवार को जिला खजाना कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने लघु सचिवालय के पांचवें तल पर स्थित खजाना कार्यालय की स्थापना शाखा के साथ अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनपीएस और कार्यालय की अन्य शाखाओं की जांच की। महानिदेशक पुरानी तहसील परिसर में स्थित पेंशन शाखा व अन्य कक्ष से संबंधित रिकार्ड और पुलिस गार्द का भी निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने खजाना कार्यालय की पुरानी तहसील परिसर में स्थित भवन की जर्जर हालत को देखते हुए कार्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नियम अनुसार उचित कार्रवाई करने का भी अधिकारियों को आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, अनुभाग अधिकारी गुरमीत वर्मा और खजाना अधिकारी हजारा सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed