फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dial 112 reaches the spot immediately after receiving the call, action will be taken if negligence is found

Panipat News: कॉल आते ही तुरंत मौके पर पहुंचे डायल 112, लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Dial 112 reaches the spot immediately after receiving the call, action will be taken if negligence is found
पानीपत। सोमवार को परेड़ के दौरान एसपी भूपेंद्र सिंह ने डायल 112 की गाड़ियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों की प्राथमिकता होनी चाहिए की वह कॉल आते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को फिट रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह को पुलिस लाइन मैदान में परेड आयोजित हुई। जिसकी सलामी एसपी भूपेंद्र सिंह ने ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहना चाहिए। इसके लिए दौड़ और अनुशासित जीवनशैली का पालन करना चाहिए। इस दौरान डायल 112 गाड़ियों का निरीक्षण किया। गाड़ियों पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्य कुशलता व दक्षता की भी जांच की। उन्होंने कहा कि डायल 112 की पहली प्राथमिकता घटनास्थल पर पहुंचने की होनी चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक उपकरणों को गाड़ी में रखने और रिस्पांस टाइम को बेहतर करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सभी जीरो टाेलरेंस नीति पर काम करें। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नवीन संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed