{"_id":"634dcb7cb2904d45bd461219","slug":"dhruv-duhan-and-pari-kundu-became-the-best-athletic-panipat-news-knl124805862","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्रुव दुहन और पारी कुंडू बने सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्रुव दुहन और पारी कुंडू बने सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक
विज्ञापन
पानीपत। डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के चारो सदनों आस्था, अहिंसा, निष्ठा और शक्ति के छात्र- छात्राओं द्वारा बैंड की ध्वनि पर कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया गया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाया। सर्वश्रेष्ठ एथलीट ध्रुव दुहन और पारी कुंडू को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेश्वर दत्त ने ध्वजारोहण से किया। पहलवान योगेश्वर दत्त ने 2012 ओलंपिक्स में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आरएल सैनी, प्रधानाचार्य मधुप परासर, शैक्षणिक सलाहकार मंजू सेतिया, प्रशासनिक अधिकारी दीपक गिरधर एवं खेल विभागाध्यक्ष बनेश, खेल अध्यापक विशाल, प्रवीण एवं अन्य अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
निदेशक और प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। निदेशक ने स्वागत संबोधन में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं द्वारा छात्रों में प्रतिभा प्रदर्शन, आत्माभिव्यक्ति और उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए खेलों का भी विद्यार्थियों के जीवन में मह्त्वपूर्ण स्थान हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सर्वांगीण विकास का साधन खेल है। इसके द्वारा छात्रों में अनुशासन, संयम, सहनशीलता और सहयोग की भावना जागृत होती है।
मुख्य अतिथि योगेश्वर दत्त ने कहा कि खेल खिलाड़ी की आत्मा है। खेल में हार जीत का इतना महत्व नहीं है जितना इस बात का है कि खिलाड़ी किस भावना से खेलते हैं। मंच का संचालन जसमीत और छात्रा जान्हवी व अलीना ने किया।
मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा एवं खेल भावना से विभिन्न स्पर्धाओं में सम्मिलित होने की शपथ दिलाकर प्रतियोगिताओं को आरंभ करने की औपचारिक घोषणा की और इसके पश्चात मशाल प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिताएं आरंभ हुई।