फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dharna for action in kidnapping case

अपहरण मामले में कार्रवाई के लिए जाम

Tue, 17 Sep 2013 11:48 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 17 Sep 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dharna for action in kidnapping case
इसराना के क्षेत्र के गांव जौंधन कला के एक युवक का पश्चिम बंगाल में अपहरण कर लिया। वह वहां पर इंटरव्यू देने गया था। परिजनों ने स्थानीय पुलिस की अनदेखी का आरोप लगाया है और एनएच 71-ए पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जौंधन कला के ग्रामीणों ने मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-71ए पर इसराना में पेट्रोल पंप के सामने जाम लगा दिया। इससे वाहनों की आवाजाही थम गई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर युवक के पश्चिम बंगाल में अपहरण की कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। जौंधन कला निवासी रिंकू ने बताया कि उसका भाई संदीप 15 सितंबर को पश्चिम बंगाल में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया था। वह इंटरव्यू देकर वापस आ रहा था और पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन पर उसका अपहरण किया।
विज्ञापन


संदीप के मोबाइल से उनके पास 17 सितंबर मंगलवा को सुबह सवा सात बजे मैसेज आया। इसमें उसके अपहरण की बात लिखी थी और ढाई लाख रुपये मांगे थे। उसने बताया कि मैसेज में अनिरुद्ध हक का बैंक खाता नंबर दिया था। आरोप है कि उन्होंने इस मामले की थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे इसको लेकर एसपी आफिस में भी गए और पुलिस अधिकारियों से सहयोग करने की मांग की। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्रवाई बताया और वहीं पर जाकर शिकायत करने की बात कही।


उनका कहना है कि वे स्थानीय पुलिस की मदद लेना चाहते हैं। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर डीएसपी वीरेंद्र दलाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने परिजनों से थाने में आकर बात करने की बात कही।

उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। इस पर परिजनों ने एक घंटे के बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed