फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dhanteras brings business worth Rs 310 crore, bringing prosperity from market to home

Panipat News: धनतेरस पर 310 करोड़ का कारोबार, बाजार से घर तक खुशहाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras brings business worth Rs 310 crore, bringing prosperity from market to home
बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : reasi news
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। धनतेरस पर बाजार में खूब धन बरसा। झाडू से लेकर बर्तन बाजार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार जमकर खरीदारी हुई। सोने और चांदी के आसपास छूते भाव के बावजूद पूरे दिन खरीदारी चलती रही। जीएसटी की दर कम होने पर ऑटो मोबाइल सेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में इसका असर देखने को मिला। हर कोई धनतेरस पर अपने घर में कुछ न कुछ आइटम खरीदकर ले गया। जिले में धनतेरस पर करीब 310 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई।

शनिवार को धनतेरस के साथ छह दिवसीय दिवाली उत्सव शुरू हो गया। बाजार में सुबह ही खरीदारी शुरू हो गई। दोपहर और शाम के समय बाजार में पैर रखने को भी जगह नहीं थी। सामान्य रूप से बाजार नौ से 10 बजे तक बंद हो जाता था। इस बार धनतेरस पर बाजार रात 11 से 12 बजे तक खरीदारी चलती रही। लोगों के घर नया सामान आने पर हर कोई खुश नजर आया। लोगों के खरीदारी करने आने पर शनिवार को दोपहर से जीटी रोड पर जाम लगना शुरू हो गया। शहर में गोहाना रोड से बस स्टैंड तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने साथ लगती कॉलोनियों के रास्तों से निकलने का प्रयास किया। यहां भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


महंगी चांदी और सोने की जमकर खरीद
धनतेरस पर सोने और चांदी की जमकर खरीद की गई। सराफा शोरूम और दुकानों पर पूरे दिन लाेगों का आना रहा। धनतेरस पर चांदी के रेट कुछ कम हुए। चांदी 1.75 लाख प्रति किलो और सोना 24 कैरेट 132700 और 22 कैरेट 1.22 लाख रुपये प्रति तोला रहा। सोने और चांदी के गहनों में करीब 100 करोड़ की खरीद का अनुमान है। जिले में करीब 250 शोरूम और करीब एक हजार दुकान हैं। सुभाष बाजार स्थित सिल्वर प्वाइंट के संचालक राजीव सोनी ने बताया कि इस बार लोगों ने दैनिक जरूरत के लिए मूर्ति व अन्य सामान खरीदे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसमें निवेश के लिए खरीदारी की है। सेक्टर-12 स्थित ओबरॉय ज्वेलर्स के संचालक राज ओबरॉय ने बताया कि इस बार सोने व चांदी के गहनों के साथ चांदी की मूर्ति की भी अधिक मांग रही है। चांदी के बर्तनों की भी बाजार में खूब मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया और गाड़ियों की धमक
इस बार ऑटाेमोबाइल सेक्टर में भी जमकर खरीदारी की। इस बार करीब 120 करोड़ के दोपहिया और गाड़ी खरीद का अनुमान है। जीएसटी की दर कम होने पर लोगों को राहत भी मिली। कुछ लोग इनकी बुकिंग करा चुके थे। उन्होंने शनिवार को तय समय पर डिलीवरी ली। गोहाना रोड स्थित एलके होंडा के संचालक ललित गोयल ने बताया कि इस बार दोपहिया वाहनों की मांग अधिक रही। करीब 1200 दोपहिया वाहन धनतेरस पर बेचे गए होंगे। इस बार कार और बड़ी गाड़ियों की मांग अधिक रही।


बर्तन बाजार में रही खनक
इस बार बर्तन बाजार में खनक देखने को मिली। लोगों ने स्टील के बर्तन और क्रॉकरी की अधिक खरीद की। कांसे और पीतल के बर्तनों की मांग अधिक रही। इसमें अलग-अलग वैरायटी रही। जीएसटी की दरों में बदलाव से कांसे और पीतल के बर्तन कुछ रेट बढ़कर मिले। जिले में बर्तन का बाजार करीब 10 करोड़ रुपये का रहा। इंसार बाजार स्थित गुलाटी बर्तन भंडार के संचालक प्रवेश गुलाटी ने बताया कि धनतेरस पर स्टील के साथ कांसे और पीतल के बर्तनों की खूब खरीद हुई। इस बार लोगों ने दैनिक प्रयोग के लिए कांसे और पीतल के बर्तन की खरीदारी की है।

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खुशियां

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में करीब 60 करोड़ का कारोबार हुआ। जिले में करीब 250 शोरूम हैं। बरसत रोड स्थित तलवार इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक मुकेश तलवाड़ ने बताया कि कंपनी लोगों की जरूरत का सामान लेकर आई हैं। घर की रसोई में प्रयोग होने वाला छोटे से छोटा और घर में प्रयोग के लिए बड़े से बड़े सामान की खूब बिक्री हुई है। लोग कुछ न कुछ खरीदारी कर ले गए हैं। लोगों ने बड़े टीवी, होम थियेटर, एसी, फ्रीज और अन्य सामान की खरीदारी की है।


मिठाई और ड्राई फ्रूट खूब बिके

इस बार धनतेरस पर मिठाई और ड्राई फ्रूट की खूब बिक्री हुई। इसके साथ गिफ्ट आइटम की भी मांग रही। यह बाजार करीब 15 करोड़ रुपये का रहा। दुकानों के बाहर स्टॉल पर शनिवार को सुबह ही खरीदारी शुरू कर दी थी। इसके बाद देर शाम तक खरीदारी चली। सेक्टर-11 स्थित मिट्ठन स्वीट्स के संचालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार दिवाली पर मिठाइयों की खूब बिक्री हुई है। वहीं असंध रोड स्थित कृष्णा शॉप के संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि ड्राई फ्रूट के साथ गिफ्ट आइटम की खूब बिक्री हुई है।






बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद

बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद- फोटो : reasi news

बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद

बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed