फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dhanda made Lokesh talk to Union Minister Dharmendra Pradhan, Nangru turned back

Panipat News: ढांडा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कराई लोकेश की बात, पलटे नांगरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Dhanda made Lokesh talk to Union Minister Dharmendra Pradhan, Nangru turned back
पानीपत। पानीपत शहरी सीट से भाजपा नेता एवं निवर्तमान पार्षद लोकेश नांगरू अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बुधवार को ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा उनके आवास पर पहुंचे और उनके मनाने की कोशिश की। ढांडा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से लोकेश नांगरू की बात कराई। उनकी बातचीत के बाद लोकेश नांगरू ने चुनाव न लड़ने पर सहमति जता दी। आखिरकार भाजपा पदाधिकारी उनको मनाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही लोकेश नांगरू ने सेक्टर 25 के शगुन गार्डन में अपने समर्थकों की बैठक बुलाकर आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान तक कर दिया था। लोकश ने वीरवार को अंतिम दिन नामांकन भरने का फैसला भी ले लिया था लेकिन महज 24 घंटे भीतर लोकेेश भाजपा नेताओं की बात मान कर पीछे हट गए। हालांकि इससे लोकेश के समर्थकों में रोष है।
विज्ञापन

गौरतलब है शहरी विधानसभा सीट से प्रमोद विज को टिकट मिलने के बाद से ही लोकेश विरोधी हो चुके थे। उन्होंने आजाद लड़ने का फैसला लिया। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उनको मनाने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन लोकेश नहीं माने। इसके बाद पूर्व सांसद संजय भाटिया ने भी उनको मनाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। लोकेश के बगावती तेवर देखते हुए बुधवार को ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की लोकेश से बात कराई जिस पर वे भावुक होकर मान गए और चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
आज ढांडा करेंगे नामांकन
विकास, पंचायत एवं सहकारिता राज्य मंत्री महीपाल ढांडा वीरवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी भी महीपाल ढांडा के साथ रहेंगे। पानीपत ग्रामीण विधानसभा प्रभारी सुलेख डिडवाडा ने बताया कि नामांकन से पहले सुबह 9 बजे सेक्टर 13-17 के दशहरा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा जिसको केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री नायब सैनी, महीपाल ढांडा एवं अन्य नेता संबोधित करेंगे। विधानसभा संयोजक कृष्ण आर्य ने बताया कि जनसभा के बाद महीपाल ढांडा विशाल जूलूस के साथ जिला सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ जाकर नामांकन भरेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed