फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dhaba operator arrested with liquor

Panipat News: शराब के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator arrested with liquor
इसराना। इसराना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर दबिश देकर डाहर टोल टैक्स के पास स्थित पहलवान ढाबे से 45 बोतल अवैध शराब बरामद कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि सोमवार को थाना इसराना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान पानीपत गोहाना रोड पर थी। तभी टीम को ईआरवी से सूचना मिली थी कि डाहर टोल टैक्स के पास स्थित पहलवान ढाबे पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ढाबे पर पहुंचकर जांच की तो काउंटर के साथ रखे तख्त के नीचे 12 बोतल अंग्रेजी शराब व 33 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने ढाबा मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमित निवासी नौल्था के रूप में बताई। बरामद शराब का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी अमित को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed