फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devshree Subhash and Garima Sadan came first in the best drama competition

Panipat News: सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज प्रतियोगिता में देवश्री सुभाष और गरिमा सदन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Devshree Subhash and Garima Sadan came first in the best drama competition
प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित करती प्रधानाचार्या जय श्रीगर्ग। स्रोत : स्कूल
पानीपत। आईबी (एल ) पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि अध्यापिका मीनू ढींगड़ा रही और निर्णायक मंडल में अध्यापिका कृति सहगल व अध्यापिका निधि रहीं। प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में देवश्री सुभाष सदन प्रथम और उत्कर्ष नेहरू सदन द्वितीय स्थान पर रहा। द्वितीय वर्ग में गरिमा गांधी सदन प्रथम और विधि टैगोर सदन द्वितीय स्थान पररहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या जय श्रीगर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में दो वर्ग बनाए गए। प्रथम वर्ग में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। द्वितीय वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा अलग-अलग किरदार प्रस्तुत किया गया। रानी लक्ष्मी बाई, सब्जी वाली, डॉ., एयर होस्टेस, दादी, गब्बर, एसिड पीड़िता का किरदार निभाया। सभी किरदारों का बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन कक्षा नौवीं की पीयूह व रूहानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed