फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotion surged at Shyam's temple, flower shower from helicopter

Panipat News: श्याम के दर पर उमड़ी श्रद्धा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Devotion surged at Shyam's temple, flower shower from helicopter
समालखा (पानीपत)। चुलकाना धाम स्थित प्राचीन श्रीश्याम मंदिर के वार्षिक फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पानीपत समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। चुलकाना धाम को आने वाले रास्ते बाबा श्याम के जयकारों से गूंजते रहे। समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कराई।
विज्ञापन

सोमवार को फाल्गुन माह की आमलकी एकादशी और मंगलवार को द्वादशी पर श्याम बाबा के दर्शनों का विशेष महत्व है। सोमवार तड़के विशेष पूजन के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। चुलकाना आने वाले पांचों रास्तों पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें नजर आईं। श्रद्धालु देर शाम तक दर्शन के लिए लाइन में लगे रहे। विधायक मनमोहन भड़ाना ने हेलीकॉप्टर से मंदिर परिसर सहित पूरे गांव पर फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन

-----
फाल्गुनी द्वादशी पर पूजा का विशेष महत्व
श्रीश्याम मंदिर सेवा समिति के प्रधान रोशन लाल छौक्कर व संयुक्त सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को फाल्गुनी द्वादशी की मान्यता अधिक है। इसी दिन महाभारत के युद्ध के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण ने योद्धा बर्बरीक को अपने सबसे प्रिय नाम श्रीश्याम के नाम से अलंकृत किया था। चुलकाना धाम मंदिर में भी इसी दिन बाबा की विशेष पूजा होती है। बाबा के कुलगुरु की मान्यता वाले परिवार द्वादशी पर पूजा अर्चना करते है। इस दिन भक्त खीर, चूरमा, दूध, अनाज, आटा व गुड़ का प्रसाद चढ़ाते हैं। इसके अलावा नवजात के बाल चढ़ाने व नवविवाहित जोड़ों की जात दिए जाने की परंपरा है। श्रीश्याम बाबा का प्रतिदिन कोलकाता के फूलों से विशेष श्रृंगार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed