फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees worshiped at Shri Ganesh temple on the first day of Gupt Navratri

Panipat News: श्री गणेश मंदिर में गुप्त नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped at Shri Ganesh temple on the first day of Gupt Navratri
पानीपत। भाटिया काॅलाेनी स्थित श्री गणेश मंदिर में वीरवार को गुप्त नवरात्रि की शुरुआत पर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा की और माता के भजनाें का गुणगान किया। आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि 26 जून से शुरू हो गई है। इस बार एक भी व्रत की क्षति नहीं है।
विज्ञापन

प्रधान बलदेव गांधी व महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि इस बार की आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पूरे नौ दिनों की रहेगी क्योंकि प्रतिपदा से नवमी तक किसी भी तिथि का क्षय नहीं हो रहा है। एक साल में चार बार नवरात्रि आती है। चैत्र और अश्विन मास में प्रकट नवरात्रि रहती है जबकि आषाढ़ और माघ मास में गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। प्रकट नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है जबकि गुप्त नवरात्रि में देवी सती की दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। ये साधनाएं गुप्त रूप से की जाती है। पंडित विवेक शास्त्री ने बताया कि इन महा विद्याओं में मां काली, तारा देवी, षोडषी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, और कमला देवी शामिल हैं। इस अवसर पर राजरानी, आशु गांधी, मेघा, नीलम चंदन, भाटिया आशा, तान्या, सुमित्रा व मोनिका उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed