{"_id":"65ff5f64431eac2dd1093cb4","slug":"devotees-played-holi-with-baba-at-chulkana-dham-panipat-news-c-244-1-pnp1001-115751-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुलकाना धाम पर भक्तों ने बाबा संग खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुलकाना धाम पर भक्तों ने बाबा संग खेली होली
Sun, 24 Mar 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। फाल्गुन महोत्सव के बाद होली खेलने के लिए चुलकाना धाम पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में श्याम बाबा दर पर पहुंचे। श्रीश्याम भक्त बाबा के दर्शन करने के साथ बाबा के साथ होली खेली। शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से दिन भर बाबा के जयकारों से चुलकाना धाम गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने धागा बांध कर मन्नतें भी मांगी। मंदिर सेवा समिति के प्रधान रोशन छौक्कर ने बताया कि श्रीश्याम फाल्गुनोत्सव के बाद भी मंदिर में श्याम भक्त होली खेलने भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। इस बार पहली बार फाल्गुन महोत्सव पांच दिनों तक चला। बाबा के सतरंगी उत्सव में भीड़ का अंदाजा परिसर में लगी लोहे की रेलिंग से लगाया जा सकता है। चारों तरफ रेलिंग पर भक्तों ने मन्नतों के धागे बांध दिए है।
धागे बंधे होने के चलते रेलिंग भी नहीं दिख रही। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से मंदिर परिसर में सफाई अभियान जारी है। मंदिर परिसर की साफ सफाई के लिए दिन रात कर्मचारी लगे हुए है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की गई। जैसे दीपक जलाने के लिए अलग जगह पर व्यवस्था, लाइन में खड़े भक्तों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई। मंदिर में लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ में दर्शन करने के लिए दोनों तरफ रेलिंग लगवाई गई।
विज्ञापन
मंदिर सेवा समिति सचिव प्रवीन सिंघला ने बताया पहली बार श्री श्याम बाबा मंदिर में इतना बड़ा भव्य आयोजन किया गया है। अमूमन यह उत्सव एकादशी व द्वादशी को आयोजित होता था। लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था के चलते अबकी बार पांच दिन तक उत्सव चला। महोत्सव के दौरान श्रीश्याम संकीर्तन में एक साथ कुमार विश्वास, अनुराधा पौडवाल, अनूप जलोटा, कन्हैया मित्तल, हंसराज रघुवंशी सहित बड़े बड़े कलाकार मंच पर आए और बाबा की महिमा का गुणगान किया।