{"_id":"6a9b2ee1a1bc7006a10e9df7","slug":"devotees-offered-prayers-to-baba-shyam-at-chulkana-dham-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163583-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुलकाना धाम में श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुलकाना धाम में श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन
विज्ञापन
चुलकाना धाम में दर्शन करते भाजपा नेता मोहनलाल बड़ौली। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। चुलकाना धाम स्थित प्राचीन सिद्ध श्री श्याम बाबा मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।
ग्राम पंचायत की ओर से मंदिर परिसर में केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद बाबा श्याम को माखन-मिश्री का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली चुलकाना धाम पहुंचे और ठाकुर जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने चुलकाना धाम श्राइन बोर्ड के गठन पर ग्रामीणों को बधाई दी। चुलकाना पहुंचने पर सरपंच सतीश छौक्कर ने श्राइन बोर्ड के गठन के लिए सरकार का आभार जताया। मंदिर के पुजारी हवा सिंह ने बड़ौली को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रोशन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
समालखा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, मंदिरों में देर रात तक गूंजे भजन-कीर्तन
समालखा। समालखा क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक रोशनी और सुंदर सजावट से भव्य रूप दिया गया। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का दौर मध्यरात्रि तक निरंतर जारी रहा।
विज्ञापन
माता पुली रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर, मॉडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर, समालखा गांव के शिव मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर सहित विभिन्न देवालयों में श्रद्धालुओं ने ठाकुर की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। जन्माष्टमी पर विशेषकर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और मध्यरात्रि कान्हा के जन्म व चंद्र दर्शन के पश्चात अपना व्रत खोला। माता पुली रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन मंडलियों ने श्रीकृष्ण के अवतरण और उनकी बाल लीलाओं का सुंदर गुणगान किया, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे। देर रात तक पूरा समालखा क्षेत्र जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गुंजायमान रहा।