फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees gathered to take bath in Yamuna

Panipat News: यमुना में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to take bath in Yamuna
गुरु पू​​र्णिमा पर यमुना के घाट पर सूर्य को अर्घ्य देते एक महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में यमुना के सनौली घाट पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। यमुना के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती दिखाई दी। सुरक्षा के दृष्टिगत सनौली थाना पुलिस बल और यमुना सुधार समिति अध्यक्ष रत्तन सिंह रावल समिति सदस्यों व सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार टीम सहित तैनात रहे। इसके साथ यहां मेला लगाने के साथ लोगों ने भंडारा लगाया।

शुक्र‎वार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अलसुबह ही पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना के दोनों ओर किनारे विशेष पूजा-अर्चना कर स्नान किया। तत्पश्चात सूर्य को अर्घ्य दिया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार, सनौली थाना पुलिस प्रभारी अरविंद कुमार, यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष रत्तन सिंह रावल, गोताखोर नौसाद, जावेद, बिल्लू व जाकिर सहित यमुना नदी पर मुस्तैद रहे। पुलिस व गोताखोरों ने नाव में यमुना में घूमकर निगरानी की तथा श्रद्धालुओं से किनारे पर ही स्नान करने की अपील की गई। यहां दोपहर तक स्नान चलता रहा।

गुरु पूर्णिमा पर यमुना के घाट पर सूर्य को अर्घ्य देते एक महिला। संवाद

गुरु पूर्णिमा पर यमुना के घाट पर सूर्य को अर्घ्य देते एक महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed