फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees gathered in Ganesh temple

Panipat News: गणेश मंदिर में उमड़े भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Ganesh temple
पानीपत। सावन के आखिरी सोमवार को भाटिया कॉलोनी स्थित श्री गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। मंदिर सुबह से बाबा के जयकारों से गूंज उठा। शाम को मंदिर की महिला समिति द्वारा भजन-कीर्तन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर की समिति के प्रधान बलदेव गांधी ने बताया कि सुबह चार बजे मंदिर में आरती की गई। उसके बाद ही मंदिर के कपाट शिव भक्तों के लिए खोले गए। सुबह से ही मंदिर बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शिव भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, शहद, धतूरा चढ़ाकर भगवान शिव से अपनी मन्नतें मांगी। शाम को मंदिर की महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के सचिव हरीश बंसल, सतीश फुटेला, जोगिंदर कुंडू, आशु गांधी, सुदेश बंसल, राज आशा ठकराल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed