फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   devolpment, mahohar park devolpment, manohar park panipat, nagar nigam panipat, panipat

पानीपत में तीस लाख की लागत से मनोहर पार्क का होगा विस्तारीकरण

Sat, 18 Jun 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sat, 18 Jun 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
devolpment, mahohar park devolpment, manohar park panipat, nagar nigam panipat, panipat
fghfg। - फोटो : अमरउजाला
वार्ड-24 स्थित मनोहर पार्क का करीब तीस लाख रुपये की लागत से विस्तारीकरण किया जाएगा। शहर के पार्कों में यह एक  आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित आदर्श पार्क होगा। पार्क में पुरुषों व महिलाओं के लिए जिम की व्यवस्था की जाएगी। सुबह महिलाएं सैर करने के पश्चात व्यायामशाला में व्यायाम भी कर सकेंगी।
विज्ञापन


वहीं सैकड़ों पेड़ पौधे लगाए जाएंगे ताकि लोगों को स्वच्छ व शुद्ध हवा मिले। पार्क का निर्माण नगर निगम व रेलवे के सांझा प्रयासों से किया होगा। वार्ड-24 में सैनी कालोनी में अक्तूबर 2015 में करीब 18 लाख रुपये की लागत से मनोहर पार्क का निर्माण किया गया था। विस्तारीकरण के बाद करीब दो एकड़ में पार्क बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


पार्क बनने से रेलवे व वार्ड वासियों को मिलेगा गंदगी से छुटकारा
पार्क बनने के बाद रेलवे व वार्ड वासियों को गंदगी से छुटकारा मिलेगी। क्योंकि रेलवे की इस जमीन में गंदा पानी जमा रहता था। जिससे रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क का री -टेंडर किया, छह महीने में बनकर तैयार होगा
भाजपा निगम पार्षद दुष्यंत भट्ट ने बताया कि पार्क का नगर निगम द्वारा री-टेंडर लगाया जा चुका है। यह पार्क वन विभाग, नगर निगम, और रेलवे विभाग के सांझा प्रयासों से विकसित होगा। इससे पहले भी पिछले साल लगभग 18 लाख रुपये की लागत से इस पार्क का ढांचा तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed