फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   devlopment, kanwarpal, panipat, haryana

समान रूप से हो रहा विकास : कंवरपाल

Mon, 05 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 05 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
devlopment, kanwarpal, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। प्रदेश में भाजपा सरकार जनहित को लेकर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार किसी के प्रति द्वेष या बदले की भावना से काम नहीं कर रही। यह बातें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने पत्रकारवार्ता में कही। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रतिष्ठानों पर सीबीआई की रेड के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीबीआई निष्पक्षता से अपना कार्य करती है और इनकी जांच से डर उन लोगों को लगता है, जिन्होंने गलत कार्य किए हों। इस दौरान वे उझा रोड स्थित गुर्जर समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन


कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में बिना भेदभाव के समान रूप से विकास करवा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रतिष्ठानों पर सीबीआई की रेड से हुड्डा को डरना नहीं चाहिए, क्योंकि वे अक्सर कहते हैं कि वह हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। जब उन्होंने किसी प्रकार का गलत कार्य किया ही नहीं है तो उन्हें किसी प्रकार की जांच से डरने की क्या जरूरत। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीबीआई की निष्पक्ष जांच में उनका सहयोग करना चाहिए, क्योंकि सीबीआई निष्पक्ष तौर पर जांच के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन


सांसद नवजोत सिंह सिंधू द्वारा भाजपा छोड़ने के मामले में कहा कि यह सिंधू का निजी फैसला है और वे सिंधू को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने भाजपा छोड़कर सही किया या गलत इसका अहसास उन्हें स्वत: हो ही हो जाएगा। सत्ता में आए भाजपा को करीब दो साल का समय बीतने को है। इस दौरान भाजपा ने जनहित के लिए कार्य किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रतिष्ठानों पर सीबीआई की रेड को प्रदेश सरकार से जोड़ने व बदले की भावना से काम करने के आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेताओं को पहले अपने अंदर झांक लेना चाहिए। उसके बाद ही किसी पर कटाक्ष करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्या रोड स्थित गुर्जर भवन में चक्रवर्ती सम्राट महाराज मिहिर भोज वीर गुर्जर के 1200वें प्रकाशोत्सव एवं सातवें अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज को कुरीतियों को खत्म करते हुए अपने बच्चों को विशेषकर लड़कियों को शिक्षित करना चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान विधायक महिपाल ढांडा, हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय भाटिया, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, पूर्व विधायक धर्मसिंह छौक्कर, राज सिंह रावल, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद विज, अंजू छौक्कर, रोशन लाल छौक्कर, सुरेंद्र जलमाणा, कृष्ण छौक्कर, राज सिंह सुताना, रविंद्र छौक्कर, संजीव कुमारी सहित गुर्जर समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed