फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devi temple echoes with the cheers of Mother Goddess

Panipat News: माता के जयकारों से गूंजा देवी मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Devi temple echoes with the cheers of Mother Goddess
पानीपत। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन प्राचीन श्री देवी मंदिर माता के जयकारों से गूंज उठा। सुबह व शाम के समय सैकड़ों भक्तों ने माता के दर्शन किए। मंदिर में सुबह और शाम के समय दर्शनों के लिए लंबी लाइन लगी रही। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी मां की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में बुधवार को मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। प्राचीन श्री देवी मंदिर में तड़के करीब चार बजे ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर में सुबह ही आरती के साथ दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिर में लाइन में लगकर भक्तों ने माता के दर्शन किए। दोपहर 12 बजे तक मंदिर में भक्तों की लाइन लगी रही। इसके बाद शाम को चार बजे मंदिर के कपाट फिर से दर्शनों के लिए खोले गए। शाम को ही मंदिर में लंंबी लाइन लग गई। देर रात नौ बजे तक माता के दर्शन किए। इसके बाद शयन आरती की गई। इसमें लोगों का उत्साह देखने वाला रहा।
विज्ञापन

पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि व्यक्ति को प्रतिदिन व्रत रहना चाहिए और इसमें नियमों का पालन करना चाहिए। सुबह व शाम के समय माता की पूजा करने के साथ अखंड ज्योत विशेष फलदायी होती हैं। व्यक्ति सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है तो मां उसके साथ कष्टों का हरण कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed