फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Development work worth more than one crore rupees will be investigated

Panipat News: एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Development work worth more than one crore rupees will be investigated
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एक करोड़ व इससे अधिक राशि के विकास कार्यों के मेटेरियल की श्रीराम लैब में जांच कराने का निर्णय लिया है।
इसकी रिपोर्ट के आधार पर काम सही माना जाएगा और ठेकेदार का भुगतान भी इसी आधार पर किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने इस संबंध में इंजीनियरिंग शाखा क अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कई बार प्रश्नचिह्न लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा ठेकेदारों के साथ अधिकारी भी घेरे में आ चुके हैं। नगर निगम के अंतर्गत जिले में एक करोड़ से अधिक की राशि के 12 बड़े और 25 मध्यम काम चल रहे हैं। मेयर कोमल सैनी ने गत दिनों सेक्टर-12 स्थित बहुमंजिला ऑडिटाेरियम का निरीक्षण किया था और अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट ली थी। इंजीनियरिंग अधिकारियों ने एक सैंपल लेने की बात कही थी लेकिन यह निर्धारित समय के बाद भी गुणवत्ता अनुसार नहीं था। इसी तरह पुरानी सब्जी मंडी में इंडोर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा सड़कों और नालों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बोले - जांच जरूरी ः वार्ड-7 के पार्षद अशोक कटारिया ने बताया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के लिए कई बार आवाज उठा चुके हैं। यह जरूरी भी है। मेटेरियल के सैंपल की जांच करनी जरूरी है। इसके आधार पर ही पेमेंट की जाएं। वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि विकास कार्यों में मेटेरियल कमतर लगाने की शिकायत लोगों की भी रहती हैं। श्रीराम लैब से सैंपल की जांच होने से सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed