फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Despite awareness, cases of stubble burning are increasing

Panipat News: जागरूकता के बाद भी बढ़ रहे पराली जलाने के मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Despite awareness, cases of stubble burning are increasing
पानीपत। जिला प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और सख्ती के बाद भी धान कटाई के बाद किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं। किसानों को न तो प्रशासन की सख्ती का डर है, न ही जुर्माने का। अब तक जिले में पराली जलाने के 21 मामले सामने आ चुके हैं। विभाग की ओर से किसानों पर 12 हजार 500 रुपये जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से जिले में धारा 144 लागू की गई है और कृषि विभाग की ओर से किसानों को पराली न जलाने के लिए गांवों में मुनादी करवाकर जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा उपायुक्त वीरेंद्र दहिया के नेतृत्व में प्रशासन की ओर से टीम बनाकर खेतों का निरीक्षण किया जा रहा है। चार नोडल अधिकारियों सहित 12 अधिकारी निगरानी के लिए लगाए गए हैं। वहीं, ग्राम, खंड व जिला स्तर पर टीमों का गठन किया गया है जिन्हें अपने क्षेत्र में पराली प्रबंधन को लेकर निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए ग्राम सचिवों और पटवारियों की मुख्य जिम्मेदारी तय की गई है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को रोजाना ग्राम सचिवों की बैठक करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, तहसीलदार और पटवारी उपायुक्त को पराली के प्रबंधन और पराली जलाने पर लगी रोक के बारे में जानकारी देंगे। पराली जलाने पर रोकथाम के लिए उपायुक्त के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पराली जलाने के संबंध में सामने आए 21 में से जहां पांच मामलों में 12 हजार 500 रुपये जुर्माना किया गया है, वहीं चार मामलों में किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, आठ मामलों में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन--

पराली न जलाने को लेकर गांवों में मुनादी करवाकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। संबंधित किसान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। पराली न जलाने को लेकर जिले में धारा 144 लागू की गई है। वहीं नोडल अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पराली जलाने के अब तक 21 मामले सामने आए हैं जिनमें से चार मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- देवेंद्र कुहाड़, उपमंडल अधिकारी, कृषि विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed