फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Desires are fulfilled by reciting Sunderkand

सुंदरकांड का पाठ करने से पूरे होते हैं मनोरथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Desires are fulfilled by reciting Sunderkand
पानीपत। मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचें संत। - फोटो : Panipat
पानीपत। श्री राधा रमण मंदिर विराटनगर के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के समापन पर सोमवार की सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सतीश अनेजा ने सुंदरकांड का पाठ किया। यह भी बताया गया कि सुंदरकांड का पाठ करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर स्वामी दयानंद सरस्वती मुरथल वाले, प्रेम मंदिर से ब्रह्मऋषि कांता देवी महाराज आदि संतों के महान सानिध्य व आशीर्वाद वचन पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

ब्रह्म ऋषि ने कहा कि सुंदरकांड की एक-एक चौपाई मंत्र का काम करती है और भगवान राम की कथा हमें सुंदर संस्कार देती है। आज कलियुग में माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा जरूर देते हैं किंतु उन्हें अच्छे संस्कार नहीं दे पाते। बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर व बड़े-बड़े पदों पर पहुंच जाते हैं किंतु उनमें संस्कार नहीं होते। इसलिए आवश्यक है कि हर घर में भगवान राम के संस्कार व आदर्शों की कथा हो ताकि आने वाले समय में बच्चे संस्कारवान बने।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे सुंदरकांड पाठ समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संतों का प्रधान विपिन चुघ एवं समस्त कार्यकारिणी ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पार्षद संजीव दहिया, पार्षद लोकेश नागरू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान विपिन चुघ, सुदेश कंसल, गुलशन बरेजा, जुगल कंसल, कपिल गुप्ता, श्याम नारायण शर्मा, शेर सिंह शर्मा, राजीव कंसल, जुगल कंसल, निर्मला लोरी, रजनी कंसल, कविता अरोड़ा, पिंकी, राजमाता शीला, जॉनी पुण्यानी, विकी अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, राहुल मनचंदा, जोगिंदर मेहता, विनोद खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

पानीपत। श्री राधा रमण मंदिर विराटनगर में  वार्षिकोत्सव के समापन पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में पहु?

पानीपत। श्री राधा रमण मंदिर विराटनगर में वार्षिकोत्सव के समापन पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में पहु?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed