फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Depot holder distributing spoiled wheat reprimanded

Panipat News: खराब गेहूं बांट रहे डिपोधारक को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Depot holder distributing spoiled wheat reprimanded
वार्ड 15 के राशन ​डिपो पर लोगों की समस्याएं सुनते शहरी विधायक प्रमोद विज।

विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-15 के किशनपुरा में चल रहे एक राशन डिपो का सोमवार को पास से शहरी विधायक ने औचक निरीक्षण किया। वे वार्ड-15 में संकल्प यात्रा में शामिल होने जाते समय लोगों की कतार देखकर पहुंचे।
विज के पहुंचते ही लोग अपनी समस्याएं बताने लगे। लोगों ने बताया कि उन्हें खराब राशन दिया जा रहा है। डिपोधारक साफ गेहूं नहीं दे रहा है, बल्कि यह काला और गला है। लोगों ने बताया कि कभी उन्हें राशन दे दिया जाता है तो कभी राशन कट जाता है। कभी गेहूं देते हैं तो बाजरा और तेल नहीं देते। कभी पूरा राशन मिलता है तो कभी राशन न आने का बहाना बना दिया जाता है। लोगों की शिकायतें सुनकर विधायक ने राशन की पड़ताल की और डिपोधारक को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने डिपो के राशन वाले गेहूं को सैंपल के तौर पर लिया और जांच के लिए साथ ले गए। विधायक ने लोगों को भी आश्वासन दिया कि वे जल्द ही पूरे मामले की गहनता से जांच कराएंगे। उन्होंने डिपो होल्डर से भी कहा कि अगर राशन वितरण में कोई कोताही बरती गई मिली तो वे उनके खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेंगे। लोगों ने कहा कि डिपोधारक द्वारा दी जाने वाली पर्ची अंग्रेजी में लिखी होती हैं। उनको ये समझ नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed